Amit Shah Faridabad Visit: हरियाणा चुनाव में आज हुंकार भरेंगे अमित शाह, फरीदाबाद में विशाल रैली को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज फरीदाबाद के सेक्टर 12 में होने वाली विशाल रैली को संबोधित करेंगे। जिस कारण से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के आवागमन के लिए एडवाइजरी जारी की है। ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को विजय शंखनाद रैली करेंगे। इस दौरान कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद होंगे।

फरीदाबाद। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार का विधिवत रूप से आगाज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार से करेंगे।सेक्टर-12 हुडा परेड ग्राउंड पर शाम पांच बजे अमित शाह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

रैली के आयोजन को सोमवार देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के स्तर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) तैयारियां करवाते नजर आए।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.