खेत की पैमाइश के दौरान मारपीट और लूट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कार्रवाई न होने से दबंग ग्राम प्रधान सचिन वर्मा के हौसले बुलंद

  • रिपोर्ट- शुभम कश्यप

राजधानी लखनऊ से सटे जिला बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम फतेह सराय निवासी शैलेन्द्र कुमार ने ग्राम प्रधान सचिन वर्मा और उनके परिजनों पर मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित शैलेन्द्र कुमार पुत्र दिलीप कुमार के अनुसार न्यायालय के आदेश पर 20 फरवरी 2026 को लगभग 11:30 बजे राजस्व विभाग की टीम उनके खेत की पैमाइश कर रही थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान सचिन वर्मा अपने परिवार के करीब 15-20 लोगों के साथ वहां पहुंच गए। और सरकारी पैमाइश कर रहे तहसीलदार कानून के सामने ही गाली गलौज करने लगे और धमकी देने लगे ताकि पैमाइश को बाधित किया जा सके और यही हुआ गाली गलौज होते देखकर राजस्व की टीम वापस आ गई। इस दौरान शैलेन्द्र के चचेरे भाई सौरभ ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गाली-गलौज करते हुए मोबाइल छीन लिया। और शिकायत के अनुसार इसके बाद ग्राम प्रधान और उनके साथ आए लोगों ने शैलेन्द्र के पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब शैलेन्द्र अपने पिता को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई और उनकी जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन छीन लिया गया। आरोप है कि जाते समय सभी लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद उनके पिता ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। शैलेन्द्र का कहना है कि मोबाइल छीने जाने से पहले की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इसी वीडियो को डिलीट करने के लिए ग्राम प्रधान सचिन ने मोबाइल को छीन लिया था। यह सारी घटना इस वीडियो में कैद है।

पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उसी दिन थाना जहांगीराबाद में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि पुलिस द्वारा केवल छीना गया मोबाइल वापस दिला दिया गया। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है।

शैलेन्द्र कुमार के अनुसार उन्होंने पूर्व में भी 28 अप्रैल 2025, 21 नवंबर 2025, 30 दिसंबर 2025 और 20 फरवरी 2026 को थाना जहांगीराबाद में शिकायत दी थी। कई शिकायतो के बावजूद भी था आजतक थाना जहांगीराबाद से सिर्फ खाना पूर्ति करके मामले को दबा दिया जाता है आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी है और इसी वजह से आए दिन ग्राम प्रधान व उनके परिवार के लोग गाली गलौज मारपीट की धमकी दिया करते है जिसकी वजह से पीड़ित परिवार के लोग डरे सहमे रहते हैं आपको यह भी बताते चलें कि इसके अलावा 28 अप्रैल 2025, 15 मई 2025 और 31 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से दबंग ग्राम प्रधान की हौसले बुलंद हैं और कभी भी पीड़ित के साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है पीड़ित ने इस बार भी जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित कर उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि पीड़ित व पीड़ित के परिवारजनों को न्याय मिल सके और न्याय का कानून का राज कायम रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.