दीवाली व छठ पर्व को देखते हुए यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2025। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने आगामी दीपावली और छठ पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। यह आदेश 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।

डीजीपी मुख्यालय से जारी फैक्स/ईमेल आदेश (संख्या DG-VIII-77(38)-2025/1925 दिनांक 15 अक्टूबर 2025) के अनुसार, इस अवधि में किसी भी पुलिसकर्मी को सामान्य अवकाश, आकस्मिक अवकाश या विशेष अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल अत्यंत आवश्यक और विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारी की अनुमति आवश्यक होगी।

आदेश में प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, पुलिस आयुक्तों, जिला पुलिस प्रमुखों, रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षकों तथा सभी कंपैक्ट यूनिट्स को निर्देशित किया गया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की अधिकतम तैनाती की जाएगी ताकि शांति व कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.