रामपुर: आल इंडिया मुस्लिम फैडरेशन का एक विशेष प्रोग्राम फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यालय मोहल्ला चाह खजान ख़ान ,पहाड़ी गेट रोड पर किया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर ख़ां ने और संचालन नोमान खां ने किया। शिया इमाम जनाब मौहम्मद ज़मा बाक़री साहब मीटिंग में विशेष अतिथि के रुप में सम्मिलित रहे। बाबर ख़ान ने फेडरेशन को ग़ैर सियासी तंज़ीम बताते हुए तालीम पर काम करने और किसी भी मजबूर इंसान की हमेशा मदद करने वाली तंज़ीम बताया। बाबर ख़ान ने कहा कि फेडरेशन पूरे उत्तर प्रदेश के हर ज़िले में प्रदेश अध्यक्ष ख़ान शोएब यूनुस की कोशिशों से मज़बूती से काम काम कर रही है, सभी ज़िलो में कमेटियां बनाने का काम बहुत तेज़ी चल रहा रहा है।मौलाना मोहम्मद ज़मा बाकरी ने फेडरेशन में अपने आप को एक ख़ादिम बताते हुए फेडरेशन के साथियों की हौसला और हिम्मत बड़ाने का काम किया और कहा अगर इंसानियत और किसी इंसान की ज़िंदगी बचाने के लिए उनके ख़ून की भी अगर ज़रूरत है तो वो इसके लिए भी हमेशा तैयार है और मास्टर फ़िरोज़ ख़ान ज़िला अध्यक्ष द्वारा बनायी गई ज़िला कमेटी के सभी मेम्बरों को मुबारकबाद पेश की गई। ख़ान शोएब यूनुस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताक़त वोट है। वोटर लिस्ट में नाम ग़लत होने की वजह से बहुत से लोग अपना वोट नहीं डाल पाते है, उसके लिए फेडरेशन के ज़िला दफ़्तर मोहल्ला मस्जिद ज़हूरूद्दीन रामपुर पर जल्द ही वोटर लिस्टों में नाम सही कराने की दरखास्त पर हर इंसान के लिए काम कराया जाएगा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने ज़िले रामपुर की पूरी टीम को मुबारकबाद पेश करते हुए बहतर से बहतर काम करने के लिए ज़िम्मेदार साथियों से कमर कस लेने के लिए भी कहा। हाजी मोहम्मद ज़मीर रज़वी एडवोकेट राष्ट्रीय सीनियर जनरल सेक्रेटरी और मास्टर बाबू अली ख़ान एडवोकेट राष्ट्रीय सचिव ने भी मास्टर फ़िरोज़ ख़ान का हौसला और हिम्मत की तारीफ़ करते हुए मज़बूत नई ज़िला कमेटी बनाने पर मुबारकबाद पेश की। ज़िला सदर मास्टर फ़िरोज़ ख़ान ने अपनी ज़िला कमेटी टीम का ऐलान किया। जिसमें नाज़िम सिददीक़ी पटवाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नियाज़ अहमद अल्वी, मौ फ़ुरक़ान और हाजी जलीस अहमद को ज़िला उपाध्यक्ष, मौहम्मद नाज़िम और वहाबुददीन साहब महासचिव, वसीम इदरीसी, शहज़ान खां, मतीन मियां सगीर खां, संगठन सचिव, शादाब क़दीरी मीडिया प्रभारी, ज़ीशान खां सलाहकार, नावेद खां, इमरान खान, मौ शहज़ाद, अज़ीम खां सचिव, शाहिद हुसैन,तारिख खां, ज़ुबैर अली संयुक्त सचिव, मौ आरिफ़ शाह कोषाध्यक्ष, जुनैद कुरैशी कार्यालय सचिव, फैज़ान खां, आदिल खां प्रचार सचिव बनाए गए। इसके अतिरिक्त मौ उस्मान प्रधान को शाहबाद विधानसभा अध्यक्ष, हाजी अफ़सर अली उपाध्यक्ष, मौ सलीम महासचिव मौ नासिर को सचिव बनाया गया। इरफान अली को स्वार विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया इस अवसर पर
मोहसिन खान, आरिज़ खां,फ़ैज़ान खां, बाबू खां, राहत जान खां, मोअज्जम खां, मैडम शबाब खां, फरीदा बी, उज़मा बी , कमरूद्दीन, फरीद अहमद, यामीन खां आदि मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
