ऐलनाबाद, 1 मार्च( एमपी भार्गव ): हरियाणा सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की जिसमे दीपक मिर्धा खंड कृषि अधिकारी ऐलनाबाद को उपमण्डल कृषि अधिकारी समकक्ष पद पर पदोन्नत किया गया । राजस्थान के नागौर जिला के मेड़ता सिटी निवासी दीपक मिर्धा, खंड कृषि अधिकारी के पद पर ऐलनाबाद में कार्यरत थे । उनका कार्यकाल खंड कृषि अधिकारी ऐलनाबाद के रूप में 29.05.2020 से 19.02.2026 तक का रहा । दीपक मिर्धा द्वारा इस पद पर रहते हुए किसानों के हित में बहुत महत्वपूर्ण प्रयास किए गए । उनके द्वारा विभाग की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को खंड के सभी किसानों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान रहा । दीपक मिर्धा अपने दादा (स्व राम रतन मिर्धा) व पिता (स्व दौलत राम मिर्धा) के विचारो, जीवनशैली से बहुत प्रभावित है। दीपक मिर्धा वर्ष 2006 से हरियाणा में कार्यरत है । उनके कार्यशैली की प्रशंसा विभाग के उच्चाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जाती रही है । उन्होंने विभागीय योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता से लागू करवाते हुए किसानो तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्हें जिला प्रशासन व उपमंडल प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर 6 बार उत्कृष्ट अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया । प्राशासनिक अधिकारियों द्वारा इन्हें चुनाव इत्यादि कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जिसे भी उन्होंने बखूबी निभाया ।
पदोन्नति के इस अवसर पर कृषि विभाग ऐलनाबाद कि टीम ने दीपक मिर्धा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया । जिसमें खंड के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने इस समारोह में शिरकत की। समारोह में सभी ने दीपक मिर्धा के कार्यकाल के संबंध में अपने विचार सांझा किए व दीपक मिर्धा की कार्यकुशलता की प्रशंसा की। इस मौके पर गगनदीप कृषि विकास अधिकारी, रामचंद्र बीटीएम, सलवंत एटीएम, विपिन कुमार एएस, रमेश कुमार एएस, पूर्व खंड कृषि अधिकारी रामकुमार सुथार सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद थे।
