पहलगाम हमले के बाद IPL में बदला माहौल: काली पट्टी बांधकर अंपायर और खिलाड़ी देंगे श्रद्धांजलि

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

मिर्जापुर, 23 अप्रैल — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के बाद आईपीएल में आगामी मैचों का माहौल बदल गया है। बुधवार को होने वाले मैच में खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे, ताकि हमले में मारे गए मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके।

मैच की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजकों ने यह फैसला देशभर में फैले दुख और आक्रोश को देखते हुए लिया है।

इस हमले के बाद पूरा देश शोक में डूबा है। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर संवेदनाएं प्रकट करते हुए लिखा—
“मासूम लोगों पर पहलगाम में हुए क्रूर हमले से बेहद दुखी हूं, दिल से मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जिन्होंने जिंदगी गंवाई उनके परिजनों को शांति व शक्ति मिले, इसकी प्रार्थना करता हूं। इस क्रूर हरकत का इंसाफ जरूर होना चाहिए।”

आईपीएल प्रशासन और खिलाड़ी इस कदम के जरिए देश के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं, और यह संदेश दे रहे हैं कि खेल भावना के साथ देशप्रेम भी सर्वोपरि है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.