डीएम की सख्ती के बाद जन शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी, शिकायत कर्ता से अधिकारी ले रहे हैं फीडबैक

बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की सख्ती के बाद जनता दर्शन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आयी है। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में समयसीमा के साथ गुणवत्ता का भी ख्याल रख रहे है। शिकायत कर्ता से मोबाइल पर बातचीत करके अधिकारी फीडबैक भी ले रहे है।

दिनांक वार जनता दर्शन की शिकायतों के निस्तारण का विवरण

3 फरवरी को जनता दर्शन की 4 शिकायतों में एक का निस्तारण हो चुका है। सम्बन्धी कब्जा न मिलने की शिकायत पर अधिकारियों द्वारा आवेदिका के अंश भाग पर खातेदारों के मध्य समझौते के आधार पर कब्जा दिलवा दिया है। शेष 3 अन्य अलग- अलग मामलों की शिकायतों में रिपोर्ट मांगी गई जिससे जल्द से जल्द निस्तारण कराया जा सके।

5 फरवरी 2025

05 फरवरी को जनता दर्शन की 09 शिकायतों में सभी का निस्तारण सम्बंधित अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है। जिसमें राशन कार्ड के यूनिट में नाम बढ़ाने, अवैध नाला निर्माण को रोकवाने, खेत में कब्जा न मिलने, जर्जर सड़क निर्माण व बंजर भूमि पर अवैध कब्जे आदि की शिकायतें थी जिनका निस्तारण कराया गया।

6 फरवरी 2025

दिनांक 06 फरवरी को जनता दर्शन की 5 शिकायतों में तीन का निस्तारण कर दिया है शेष के निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। जिसमे 2 शिकायतें राशन कार्ड से सम्बंधित थी एक भूमि सम्बंधी मामला था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.