ऐलनाबाद:( एमपी भार्गव): स्थानीय सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में फिजिकल काउंसलिंग जारी है 18 जुलाई तक सौ रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं इसके बाद सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फीस देनी होगी। यह काउंसलिंग चौबीस जुलाई तक चलेगी। सीटें सीमित है और वे विद्यार्थी जिन्होंने अपने आवेदन पत्र भरने में कोई त्रुटि कर दी थी या किसी जानकारी में संशोधन करना चाहते हैं, वे भी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जो विद्यार्थी पूर्व में प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह गए थे, वे भी अब नया आवेदन पत्र भरकर प्रवेश ले सकते हैं।प्रवेश नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अलग-अलग प्रवेश समितियों का गठन किया गया है। समस्त दस्तावेजों की जाँच, सत्यापन तथा फीस जमा होने की पुष्टि के उपरांत विद्यार्थियों का प्रवेश स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, मार्गदर्शन काउंटर तथा सूचना सहायता केंद्र भी स्थापित किए हैं, जहाँ पर विद्यार्थी अपने प्रवेश से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, नियमानुसार और व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा रहा है। महाविद्यालय अब तक कला संकाय में 240 सीटों में 162 वाणिज्य संकाय में 40 में 14 और विज्ञान संकाय में 40 में से 10 सीटें भरी जा चुकी है । प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने समय की महत्ता को समझें और प्रवेश प्रक्रिया को निर्धारित तिथि से पूर्व पूर्ण करें। साथ ही विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ, करियर मार्गदर्शन, रोजगारपरक प्रशिक्षण व प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन की भी प्रभावी व्यवस्था है।
