अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 34 वाहन सीज

वाराणसी। अवैध खनन एवं ओवरलोडेड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। 27 मई से 3 जून 2026 तक चले इस अभियान में राजस्व विभाग, खनन विभाग और रामनगर थाना पुलिस की टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाते हुए 34 वाहनों को सीज कर दिया।

अभियान के दौरान खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेज, परमिट एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रूप से बालू और गिट्टी का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.