नई सरकार बनते ही एक्शन में प्रशासन: आधी रात लखीसराय जेल में छापा, सोते कैदियों के बीच पहुंची टीम; रातभर चला सर्च ऑपरेशन

लखीसराय(सरफराज आलम)बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के महज कुछ घंटे बाद ही प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। देर रात लखीसराय मंडल कारा में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) अजीत प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। बताया जाता है कि वार्ड में कैदी सो रहे थे, तभी अचानक पुलिस टीम पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अभियान के दौरान 40 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की मौजूदगी में जेल की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। टीम ने विभिन्न बैरकों और संवेदनशील स्थलों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर हर पहलू की बारीकी से जांच की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई, ताकि कारा परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.