आदित्य यादव 18 फरवरी को करेंगे जनता दर्शन, कार्यकर्ताओं व आम जनता से सुनेंगे समस्याएं

बदायूं | दिनांक: 17 फरवरी 2026 लोकसभा क्षेत्र बदायूं के सांसद आदित्य यादव 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को अपने निज निवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से डी.एम. रोड स्थित सिविल लाइंस आवास पर आयोजित होगा, जहां सांसद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याओं को सांसद के समक्ष रख सकेंगे। सांसद आदित्य यादव द्वारा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाने की संभावना है।

जनता दर्शन के पश्चात सांसद बदायूं लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे कई राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे।

जनता दर्शन कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.