लखीसराय के आदित्य शिवम नेशनल स्कूल गेम्स के लिए रवाना—अंडर-17 ताइक्वांडो वर्ग में बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व
लखीसराय(सरफराज आलम)ड्रीम्स ऑफ माइंड ताइक्वांडो अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आदित्य शिवम 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम के साथ अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के लिए रवाना हुए। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित हो रही है, जिसमें देशभर के उभरते खिलाड़ी शामिल हैं।
कोच बादल गुप्ता ने बताया कि आदित्य पिछले 7 वर्षों से नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं और हाल ही में शेखपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी चयन योग्यता साबित की। आदित्य अंडर-17 एवं अंडर-45 किलोग्राम वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। आदित्य के पिता कुमार भरत ने इसे परिवार और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।लखीसराय के जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार ने खिलाड़ी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। नेशनल स्कूल गेम्स के लिए आदित्य का चयन लखीसराय के लिए गौरव का विषय है और इससे जिले के युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
