अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बदायूँ।जनपद बदायूँ के रिज़र्व पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में उ0नि0 स0पु0 रामरुप सिंह, उ0नि0 ना0पु0 रामानन्द गिरी, उ0नि0 ना0पु0 आनन्द मोहन, मु0 आरक्षी ना0 पु0 कुंवरपाल सिंह, उर्दू अनुवादक जाहिद हुसैन तथा अनुचर वीरपाल शामिल रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सेवानिवृत्त कर्मियों के पुलिस सेवा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका अनुभव और कार्यशैली सदैव प्रेरणादायक रहेगी। उन्होंने पुलिस परिवार की ओर से सभी को स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला तथा सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के गौरवपूर्ण सेवाकाल की सराहना की।
