लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों पर कसा शिकंजा, 72 घंटे में 73 जेल

पुलिस कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त,जनता का बढ़ा भरोसा

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले 72 घंटों के दौरान कुल 73 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

इधर, जिले में पुलिस द्वारा लगातार पैदल एवं बाइक गश्ती किए जाने से चोरी की घटनाओं में भी कमी दर्ज की गई है।

नए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के पदभार ग्रहण करने के बाद से अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इससे जहां अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं, वहीं आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।वहीं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने भी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए और अपराध पर नियंत्रण के लिए उनके द्वारा उठाए जा रहे हैं बेहतर कदम के लिए उन्हें स्वागत भी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.