हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

(दुद्धी)सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में बीजपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र स्व. बाल गोविंद, निवासी सिसवां झापर, थाना बभनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बकरिहवां-चेतवा मार्ग स्थित चेतवा मोड़ से लगभग 300 मीटर पहले घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP64 AC 3775 के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका मृतका के साथ प्रेम प्रसंग था और वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। आरोपी पहले से शादीशुदा होने के कारण उससे पीछा छुड़ाना चाहता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव तथा कांस्टेबल राहुल गौड़ शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.