मीरापुर में कावड़ियों की बाइक से हुई टक्कर में युवक घायल 

मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर कावड़ियों की बाइक की टक्कर लगने से सड़क किनारे खड़ा युवक घायल हो गया।पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया।
मंगलवार की देर शाम रामराज थानाक्षेत्र के गांव जीवनपुरी निवासी अजय सिंह अपनी बाइक से मीरापुर से अपने गांव वापिस जा रहा था जैसे ही यह दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर सिखरेडा के समीप पहुँचा तो यह अपनी बाइक सड़क किनारे रोककर किसी से बात करने लगा इसी दौरान गाजियाबाद से हरिद्वार जल लेने जा रहे कावड़ियों की बाइक ने इसे टक्कर मार दी। जिससे अजय दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.