सीकरी खुर्द गाँव में महिला लापता, सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन — पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

फरीदाबाद। सीकरी खुर्द गाँव की एक महिला चेतना देवी के चार दिन से लापता होने के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को गाँव के सैकड़ों लोग एवं महिलाएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. बबली गुर्जर और राहुल प्रधान के नेतृत्व में थाने पहुँचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

परिवारजनों ने बताया कि चेतना देवी चार दिन पहले घर से बाज़ार जाने के लिए निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उसी दिन एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि महिला का मोबाइल फोन अब तक बज रहा है और उसकी लोकेशन मोदी पोन फैक्ट्री क्षेत्र में मिल रही है, बावजूद इसके पुलिस न तो फोन बरामद कर पाई है और न ही महिला का कोई सुराग लगा सकी है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज प्रजापति ने बताया कि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर चेतना देवी को बरामद नहीं किया गया, तो थाने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. बबली गुर्जर, राहुल प्रधान, नीरज प्रजापति, सभासद मोनू धामा, जयप्रकाश शर्मा, अमित गुर्जर, बलबीर भड़ाना, तिलक राज अंधाणा, मोनू प्रधान, परसराम पायल सहित सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.