UGC एक्ट के विरोध में निकली पैदल यात्रा गाजियाबाद में रोकी गई, संतों व कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद

गाजियाबाद, 7 मार्च 2026:UGC एक्ट के विरोध में मेरठ से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए निकाली गई पैदल यात्रा को शनिवार को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इस दौरान यात्रा में शामिल संतों और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मौके पर ही नजरबंद कर दिया।

यह पैदल यात्रा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में तथा शिव शक्ति धाम बाबा सीताराम कुटी मंदिर, ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ के महंत श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई थी। यात्रा का उद्देश्य UGC एक्ट के विरोध में अपनी आवाज उठाना बताया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा जब अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ रही थी, तभी भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद संतों और यात्रा में शामिल कई कार्यकर्ताओं को वहीं नजरबंद कर दिया गया।

इस दौरान श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और सन्यासियों का अपमान किया जा रहा है।

वहीं यति धर्मानंद गिरी ने पुलिस की कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताया, जबकि बॉबी त्यागी ने कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

इस अवसर पर संत समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.