जनपद स्तर पर साइबर अपराध रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित 

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

एटा :- शासन एवं पुलिस मुख्यालय उ.प्र. लखनऊ के आदेश-निर्देशों तथा बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 13.08.2025 को जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना कर्मियों को पुलिस लाइन एटा में Cytrain App के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अन्य साइबर सम्बंधित पोर्टल के उपयोग, वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय तथा ऐसे अपराधों के अनावरण के विभिन्न तरीकों की जानकारी जनपदीय साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.