लखीसराय के चानन में अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक, एसडीएम प्रभाकर कुमार ने दिए सख्त निर्देश

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में आज चानन प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, पीएचईडी, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा गया, जिस पर एसडीओ प्रभाकर कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसडीओ ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रखंड स्तरीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.