पं. जसराज जयंती पर पीलीमंदोरी में आज राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

ऐलनाबाद, 2 फरवरी (डॉ. एम. पी. भार्गव)। भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में विश्वविख्यात पंडित जसराज जी की जयंती के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा फतेहाबाद जिले के नजदीकी गांव पीलीमंदोरी में आज एक भव्य राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

पंडित जसराज जी भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक थे, जिन्होंने अपनी विलक्षण गायकी और मधुर स्वर से देश-विदेश में भारतीय संगीत की अनुपम पहचान बनाई। उनके योगदान ने शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और संगीत प्रेमियों के हृदय में अमिट छाप छोड़ी।

राज्य स्तरीय समारोह का उद्देश्य पंडित जसराज जी की संगीत विरासत को स्मरण करते हुए भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर संगीत जगत से जुड़े कलाकार, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहेंगे। समारोह के माध्यम से पंडित जसराज जी के अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.