जनपद मीरजापुर में सम्राट अशोक महान की 2329वीं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रतिको की जन चेतना यात्रा निकाली गई

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा  

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के अष्ठमी के दिन सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा मीरजापुर द्वारा सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से नगर के भोला गार्डेन में मनाया गया।
आगे बताते चलें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पारस नाथ कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान करने के बाद चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2329वीं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रतिको की जन चेतना यात्रा निकाली गई जो अपने निर्धारित रूट नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए आवास विकास कालोनी से भोला गार्डेन में जन सभा में परिवर्तित हुवा।
वक्ताओ द्वारा सम्राट अशोक के किए हुए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि माननीय पारसनाथ कुशवाहा ने सम्राट अशोक के शासन नीति पर प्रकाश डाला और मुख्य वक्ता अवधेश ने सम्राट अशोक की शिक्षा प्रणाली और प्रजा के हित में किये गये कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। सभा की अध्यक्षता मुन्ना लाल ने किया। संचालन सुनीता मौर्य ने किया । वक्ताओं में’ अरविन्द, जवाहर लाल, डा० राधेश्याम, आनन्द कुशवाहा, मनीष, मोहन लाल यादव ने सम्राट अशोक के जीवनी पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम को सफल रूप से संचालित कराने, में राजेन्द्र प्रसाद, नेमचन्द्र, शिव कुमार रंजीत भाँची, सुरजी प्रमोद कुमार सुभाषचन्द्र हरिओम, अवधेश फौजी राजकुमार होरी लाल श्रवण संजय मौर्य, सतेन्द्र, कमलेश मौर्य आदि का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.