जल-जीवन-हरियाली” के अंतर्गत मासिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन,डीडीसी सुमित कुमार की अध्यक्षता में किए गए कार्यक्रम

जल संरक्षण,पर्यावरण संतुलन,वर्षा जल संचयन,हरियाली विस्तार तथा सतत विकास के महत्व पर की गई चर्चा

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय के उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “जल-जीवन-हरियाली” के अंतर्गत मासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है। आज आयोजित जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का नोडल विभाग ग्रामीण विकास विभाग था। कार्यक्रम में विशेष रूप से मनरेगा से संबंधित गतिविधियों एवं उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बापू टावर, पटना से लाइव किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और सुना। लाइव कार्यक्रम में मंत्री,ग्रामीण विकास विभाग, बिहार,श्रवण कुमार ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, वर्षा जल संचयन, हरियाली विस्तार तथा सतत विकास के महत्व पर अपने-अपने विचार रखे।
समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जल संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों का जीर्णोद्धार, पौधारोपण, तालाबों का निर्माण एवं मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे कार्य शामिल हैं।इस कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के तहत पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सपना रानी को ₹6000 का पुरस्कार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चरणजीत कुमार को ₹5000 का पुरस्कार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सुधांशु कुमार को ₹4000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को डमी चेक, रियल चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार निदेशक एनईपी नीरज आनंद,जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार,जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार शर्मा, अधीक्षक संजय कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार,जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनीता कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.