मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर विशाल रैली का आयोजन

रामपुर: मिशन शक्ति (फेज-05) के तहत 90 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर आज राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन प्राचार्य डा. जागृति मदान धीगड़ा के निर्देशन में किया गया। प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, रोवर रेंजर्स, स्काउट-गाइड, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक बढ़-चढ़कर शामिल हुए। रैली में छात्रों ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य किया। एनसीसी कैडेट्स ने समाज को बताया कि “सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है,” और महिलाओं को समानता का दर्जा देने का संदेश दिया।

रैली का सफल आयोजन एनसीसी प्रभारी डॉ. बिजेंद्र सिंह, रोवर रेंजर्स अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. राजेश कुमार, मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अजीत रानी एवं डॉ. मीनाक्षी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस रैली ने महिला सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.