बसंत पंचमी पर्व पर हुआ विशाल मेला, भंडारा एवं रागिनी कंपटीशन का आयोजन

तिजारा: हिंगवाहेड़ा कस्बे में विद्या की देवी मां सरस्वती के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज के मेले में विशाल भंडारा और रागिनी कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोगों ने बाबा के मंदिर में ढोक लगाकर क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति के लिए मन्नत मांगी।

प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए मेले का आयोजन
इस विशाल मेले का आयोजन तिजारा पंचायत समिति प्रधान जयप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा, “यह मेला प्राचीन समय से बसंत पंचमी पर आयोजित किया जाता है और आसपास के क्षेत्र से लोग यहां आकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।”

कंपटीशन से मेले में बढ़ी उत्साह की लहर
मेले को रोचक और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ धार्मिक और ऐतिहासिक रागिनियों का कंपटीशन भी आयोजित किया गया। इन रागिनियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में भाग लेने आए हजारों लोग
इस अवसर पर हिंगवाहेड़ा, शाहाबाद, असलीमपुर, तिजारा, कलगांव, राजधोकी, कोटकासिम, बीबीरानी और आसपास के हजारों ग्रामीणों ने मेले में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मेले में उपस्थित लोग बाबा की भक्ति में लीन थे और एक दूसरे से मिलकर इस पावन पर्व की खुशियां मना रहे थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.