उर्दू पत्रकारिता डॉ. गौहर साहब को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अलीगढ़ 19 मई। उर्दू पत्रकारिता जगत के जाने-माने नाम और “उर्दू तासीर” अखबार के प्राधन संपादक डॉ. गौहर साहब के इंतकाल की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
एफएम टावर स्थित क्राउन लॉज में “कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन” की ओर से एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों और संगठन पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान ने कहा कि डॉ. गौहर साहब ने अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर “तासीर” उर्दू अखबार को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। आज यह अखबार कई राज्यों में पढ़ा जाता है और पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि डॉ. गौहर साहब का व्यक्तित्व बेहद सरल और पत्रकारिता के प्रति समर्पित था, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
शोक सभा में मौजूद सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गौहर साहब ने निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए समाज को जागरूक करने का कार्य किया और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर आगरा से कल्लू अंसारी अंजुम अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं दैनिक तासीर उर्दू पेपर की ब्यूरो चीफ रजनी रावत, मीडिया प्रभारी अकील अहमद,आमिर सिद्दीकी, सदफ खान, डॉ. एम.ए. जावेद, नईम साबरी, जुबेर फरीदी, फैसल खान ,अब्दुल्ला, अशफाक माजिद, फैज खान, माई चांद, फाजिल मोहम्मद, शहजाद कुरैशी नेता, नदीम शाकिर, परवेज अधिकारी, सद्फ खान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.