शाहनवाज आलम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर लखनऊ में भव्य स्वागत समारोह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के कर्मठ चेयरमैन शाहनवाज आलम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव और बिहार प्रभारी नियुक्त किए जाने के अवसर पर 14 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में रामपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष वारिस खान और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान शाहनवाज आलम का जोरदार स्वागत किया गया।

नगर अध्यक्ष वारिस खान ने कहा, “हमें आप जैसे नेताओं की जरूरत है, जो देश को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।” समारोह में शाहनवाज आलम की नियुक्ति को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया, जो कांग्रेस पार्टी में अल्पसंख्यकों के योगदान को और मजबूत करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.