- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लखनऊ आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दो विशेष धार्मिक यात्रा पैकेज की घोषणा की है। पहला पैकेज 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों—तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग—की यात्रा कराएगा।
वहीं दूसरा पैकेज 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कराएगा।
दोनों यात्राएं गोरखपुर से संचालित होंगी और प्रतापगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी समेत कई स्टेशनों से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे। पैकेज में रेल यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन और स्थानीय भ्रमण शामिल है। यात्रियों के लिए एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
यात्रा की बुकिंग ** तथा आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय से कराई जा सकती है।
