- रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव
सोनभद्र (दुद्धी)। दुद्धी बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य नंदलाल गुप्ता एडवोकेट (जिलाध्यक्ष, भाजपा सोनभद्र) के पुत्र रंजीत गुप्ता के असामयिक निधन पर सोमवार को बार सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रेमचंद यादव (अध्यक्ष, दुद्धी बार एसोसिएशन) ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव राकेश गुप्ता एडवोकेट ने किया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट, दिलीप पांडेय एडवोकेट, पीयूष कुमार अग्रहरी एडवोकेट, रामदुलारे एडवोकेट, संजय कन्नौजिया एडवोकेट, इंद्रेश सिंह एडवोकेट, आशीष गुप्ता एडवोकेट सहित बार के अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
