लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसायटी के क्लब हाउस में भाजपा महिला नेत्री ने नए साल पर किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन

मुरादनगर। दुहाई स्थित लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसायटी के क्लब हाउस में नए साल के अवसर पर एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल मंत्री तनु शर्मा द्वारा भाजपा महिला नेत्रियों एवं सोसायटी की महिलाओं के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने नाच-गाना किया और विभिन्न मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान खान-पान की उत्तम व्यवस्था की गई, साथ ही महिलाओं को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमती पथिका त्यागी रहीं। उनका स्वागत सोसायटी के अध्यक्ष अमित त्यागी एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका त्यागी द्वारा फूलमाला और पटका पहनाकर जोरदार तरीके से किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के लोकप्रिय सदस्य संजीव त्यागी, अध्यक्ष अमित त्यागी एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। क्लब हाउस, लाइटिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं उनकी ओर से सुनिश्चित की गईं।

कार्यक्रम में मंडल मंत्री तनु शर्मा के साथ भाजपा महिला नेत्री बिंदु त्यागी, दमयंती, शौलनी, रेनू त्यागी, शैली त्यागी, शिल्पी, संजू, मीनू, कृतिका, रजनी, सरिता चौधरी, सीमा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.