ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

सिकंदराबाद – ब्राह्मण कल्याण सभा सिकंदराबाद द्वारा भजनलाल मंदिर में प्रमुख समाज सेवी प0 राकेश शर्मा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।जिसमें सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज को हमेशा एकता एवं दिशा देने वाला बताया, उन्होंने कहा कि चिरकाल से यह समाज त्याग करता आया है।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप दीक्षित,समाज सेवी सुशील शर्मा, अरविन्द दीक्षित, शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजीव मोहन शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, मोरमुकुट शर्मा, महेश चंद शर्मा आदि सम्मानित विप्र बंधुओं ने अपने अपने विचारो में समाज की एकजुटता बनाए रखने एवं होली जैसे पावन पर्व पर गिले शिकवे मिटाकर समाज को मजबूत रखने की बात कही ।
समारोह में ब्राह्मण कल्याण सभा प्रमुख अशोक अनुरागी,दीपक शर्मा ,मदन मोहन वैध जी,अशोक शर्मा(काले),प्रदीप शर्मा,दीपक गौड़,प्रिंस शर्मा,विवेक शर्मा,राजेन्द्र गौड़,सुनील शर्मा,संतोष शर्मा, रामेश्वर शर्मा, ब्रह्दत्त शर्मा, पवन शर्मा, राजेन्द्र मास्टर जी,विनोद शर्मा सभासद,भारत कौशिक,मयंक शर्मा, रोबिन शुक्ला,भूपाल दत्त शर्मा, योगेश कुमार, के0 के0 शर्मा, गजेंद्र शर्मा,जयभगवान शर्मा, नवीन शर्मा,बिट्टू शर्मा आदि काफी संख्या में विप्र बंधुओं ने उपस्थित होकर होली मिलन समारोह मनाया।समारोह का संचालन शिव कुमार सजल ने किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.