कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना रामपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रतिनिधियों के बीच पहुँचे। रामपुर जनपद के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “मोदी जी का आवाहन है, हर बूथ पर चाहिए 370 वोट जोड़ा, हर बार से।। ये वो 370 वोट होगे जो पंडित दिन दयाल जी के लिए श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित होंगे”।
चुनाव आयोग की लॉन्च करी गई वाटर अप का इस्तेमाल करके, जिनका भी वोट न मिल रह हो, पर्ची न मिल पा रही हो, उनका वोट अवश्य ढूंढ कर, निकाल कर दे।
हर छोटे बड़े कार्यकर्ता को सम्मान मिले और हर लाभार्थी को भी आप सम्मान दें और सम्मान के साथ ही वोट की अपील करें।
मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने जैसा ही सिपाही दिया है जो की सुबह से रात तक प्रदेश वासियों के लिए काम कर रहे हैं, जिनका लक्ष्य सिर्फ राज्य में सुशासन बनाए रखना और जनता के बीच विकास को पहुंचना है।।
CAA के विषय पर भी मंत्री जी ने सबको संबोधित किया और इस कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा एक वक्त पाकिस्तान में 14% से ज्यादा हिंदू समुदाय के लोग थे आज कुल 2% भी नहीं रहे, इस कानून की आवश्यकता बहुत पहले से थी।
बैठक में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक आकाश सक्सेना, मति राज बाला, जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, पूर्व राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश पाल, लोकसभा सह प्रभारी मंजू दिलेर, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, काशीराम, युसूफ अली, लोकसभा संयोजक सुरेश गंगवार, सह संयोजक मोहन लाल सैनी, विधानसभा प्रभारी और संयोजक सौरभ पाल सिंह, दिलीप अरोड़ा, रोहताश मौर्या, जागेश्वर दयाल दीक्षित, सुरेश बाबू गुप्ता, विवेक पांडे, नरेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा, भारत भूषण गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख हरिबाला यादव, कुलवंत औलख, मोहित सैनी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चौधरी, संजय यादव, टेकचंद गंगवार, कृष्ण अवतार लोधी, नगर पालिक चेयरमैन चित्रक मित्तल, दिनेश गोयल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष पंकज लोधी, अनुज सक्सेना, मोहन लोधी, जगपाल यादव अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
