सीएम योगी से मिले मंत्री ओम प्रकाश राजभर, इन मुद्दो पर हुई चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों मुलाकातों का दौर जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस संदर्भ में उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया। राजभर ने तस्वीर भी पोस्ट की है।

इस पोस्ट में राजभर ने कहा है कि उन्होंने सीएम से अपने विभाग और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। राजभर ने सोशळ मीडिया साइट एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री @myogiadityanath से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की एवं पंचायती राज विभाग /अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.