लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सपा ने जारी की प्रत्याशियों की नई लिस्ट, यहां देखें नाम

लखनऊ। लोकसभा चुनाव का शनिवार को बिगुल बजने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है।गौतमबुद्ध नगर से डॉक्टर महेंद्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होंगे। 19 अप्रैल से पहले चरण का मतदान,26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, 7 म‌ई को तीसरे चरण का मतदान,13 मई चौथे चरण का मतदान,20 मई को पांचवें चरण का मतदान,25 म‌ई को छठे चरण का मतदान और 1 जून सातवें चरण का मतदान होगा। 4 जून को परिणाम आएंगे।

बताते चलें कि इस बार लोकसभा चुनाव में पुरुष वोटरों की संख्या 49.7 करोड़, महिला वोटरों की संख्या 47.1 करोड़, पहली बार के वोटर 1.8 करोड़, 85 से अधिक उम्र के वोटर्स की संख्या 82 लाख, 18 से 19 साल की महिला वोटर की संख्या 85.3 लाख और 20 से 29 साल के 19.74 करोड़ वोटर हैं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.