लोकसभा चुनाव व त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

डीएम एवं एसएसपी ने की पैदल गस्त

बुलंदशहर। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा लोक सभा निर्वाचन एवं त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस बल के साथ स्याना कस्बे में पैदल गस्त की गयी। इस मौके पर स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनसे अपने दुकानों, घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने को भी कहा। सभी से लोक सभा निर्वाचन में अपने मत का प्रयोग करने के लिए भी अपील की गयी। उन्होंने कहा कि मतदान के अवसर पर किसी भी प्रकार से प्रलोभित न हो, निष्पक्ष होकर अपने मत का उपयोग करें। यदि कोई चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल दे। निरीक्षण के समय कस्बे के मतदान केंद्र एवं बूथों का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी स्याना, तहसीलदार स्याना, प्रभारी निरीक्षक स्याना उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.