1,000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

बुलन्दशहर – स्वाट टीम देहात व स्याना पुलिस द्वारा एक पुरस्कार घोषित अपराधी त्रिवेंद्र पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम चांदपुर पूठी थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर को बुलन्दशहर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त देहज अधिनियम में लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 1,000- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ़्तार अभियुक्त कर कई मुक़दमे दर्ज हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.