मुकेश शर्मा बने पत्रकार संघ के अध्यक्ष

सिकन्दराबाद – बुधवार को नगर के गुलावठी रोड स्थित राधिक बैंकट हॉल में बुधवार को सिकंदराबाद मीडिया की एक अहम बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता संजीव भटनागर एवं संचालन सुधीर तेवतिया ने किया। इस दौरान बैठक में पत्रकारों के हितों को लेकर चर्चा की गयी। तद्पश्चात पत्रकार मुकेश शर्मा को सर्वसम्मति से सिकन्दराबाद मीडिया का अध्यक्ष चुना गया। वही, नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि वह अपने पत्रकार साथियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे और किसी भी साथी के सम्मान से कोई खिलवाड़ नही होने देंगे, सबको पूरा सम्मान दिया जाएगा। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शर्मा को सभी पत्रकारों ने बधाई दी। इस मौके पर साजिद सैफी,आबाद नक़वी , अरविंद चौहान,संजीव भटनागर ,रविन्द्र यादव, इकबाल सैफी, हेमंत कुमार, सुधीर तेवतिया, ज़ुबैर साद, मनोज गौतम, मनीष शर्मा, इंतजार सलमानी, सोनू सैनी, शोभित, शर्मा, अमजद राणा, पवन शर्मा रोहित बंसल, दीपक द्विवेदी, अरविंद तोमर, हनी कंसल ,दीपांशु चौधरी आदि मौजूद रहें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.