सिख समाज एकजुट होकर कार्य करें – लक्ष्मी राज सिंह

सिकंदराबाद के गांव इनायतगढ़ी में सिक्ख समाज का महासम्मेलन

सिकंदराबाद – क्षेत्र के गांव इनायतगढ़ी में सिख समाज का महासम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मीराज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित रहे। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सिख समाज से एकजुट व संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिख समाज लोगों की सेवा करता आया है तथा वह आगे भी करता रहेगा। सिख समाज सभी के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सिख समाज के लोग सदैव समाज सेवा में आगे रहते हैं तथा धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं वह प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने उपस्थित सभी सम्मानित जनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन हेतु धन्यवाद प्रेषित किया। सिख समाज द्वारा अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, अरविंद दीक्षित, रिक्की, वासुदेव आदि समेत सैकड़ो सिख समाज के लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.