अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

शव की नही हुई शिनाख्त, सिकंदराबाद के गुलावठी फ्लाईओवर का मामला

सिकंदराबाद – गुलावठी फ्लाईओवर स्थित एनएच हाईवे -34 पर अज्ञात वाहन ने अधेड़ में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलावठी फ्लाईओवर स्थित हाईवे 34 पर सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.