रामपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने किया स्कूटी रैली का आयोजन

रामपुर। आज रामपुर में भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, स्कूटी रैली का शुभारंभ माननीय जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू द्वारा हरी झंडी दिखाकर कर गया, रैली अंबेडकर पार्क से शुरू होकर स्टार चौराहे से होते हुए, गांधी समाधि पर जाकर समाप्त हुई।। और महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया और समाज में एक संदेश दिया गया कि आज के समय की नारी किसी से कम है ना किसी से पीछे है, महिलाएं आज के समय में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

स्कूटी रैली कि अगवाई महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पारुल अग्रवाल जी द्वारा की गई और उनके साथ उनकी सभी पदाधिकारी साथ रही।। मौके पर प्रेम शंकर पांडे,प्रमोद आहूजा, आशु गुप्ता, पूनम सागर, स्वेता शर्मा, नीलम सहनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.