फर्जी कागजात बनाकर नौकरी लगवाने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

बुलंदशहर – रविवार को एसटीएफ मेरठ व गुलावठी पुलिस द्वारा मिठ्ठेपुर तिराहे के पास से अन्य प्रदेशो के फर्जी कागजात तैयार कर एसएससी (जीडी) व अन्य विभागो मे नौकरी लगवाने वाले तीन शातिर अभियुक्तो तरूण पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी मौहल्ला विकास कालौनी थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर, रोबिन पुत्र रविन्द्र निवासी बनबोई थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर एवं सचिन पुत्र मुकेश कुमार निवासी भटोना थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर को फर्जी कागजात व स्विफ्ट गाडी, लैपटॉप, मोबाईल आदि सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि वे आपने अन्य साथियो के साथ मिलकर अन्य प्रदेशो के फर्जी कागजात तैयार कर एसएससी (जीडी) व अन्य विभागो मे नौकरी लगवाते है तथा प्रत्येक केंडिडेट से 05 लाख रुपये लेते है। अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.