रामपुर: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने किया एक दौड़ का आयोजन

“शक्ति वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक दौड़ का आयोजन किया गया।। दौड़ की शुरुआत स्टार चौराहे से हो के,समापन गांधी समाधि पर हुआ।। आज के कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नारी शक्ति का एक संदेश समाज में दिया, महिलाएं अब किसी से काम नहीं और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम उठाया गया था, जिसकी वजह से ही आज महिला आरक्षण 33% हुआ है, हिंदुस्तान की नारी शक्ति का लोहा आज के समय में पूरा विश्व मान रहा है।।

दौड़ का आरंभ हरी झंडी दिखाकर, पूर्व विधायक श्रीमती बिना भारद्वाज, मिल्क नगर पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार, नगर विधायक आकाश सक्सेना की धर्मपत्नी श्रीमती गुंजन सक्सेना, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पारुल अग्रवाल ने किया।। कार्यक्रम में महिलाओं ने बड़े चढ़कर भागीदारी करें और पूरी दौड़ में भारी संख्या में महिलाएं रही।। कार्यक्रम के जिला संयोजक हरीश गंगवार, जिला संयोजिका शकुंतला लोधी, नगर संयोजक प्रमोद आहूजा, नगर संयोजक पूनम सागर और अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.