Theft Case: सिरसा में घर का ताला तोड़कर जेवर और मोबाइल चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Sirsa Theft Case (एम पी भार्गव): हरियाणा के सिरसा में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया। शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कंगनपुर रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

घर का ताला तोड़कर चोरी किए थे जेवर और मोबाइल

शहर थाना प्रभारी के अनुसार, मेला ग्राउंड निवासी कन्हैया लाल पुत्र आत्माराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 26 नवंबर की रात एक अज्ञात युवक उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

Kumari Selja: मौजूदा सीटों पर लागू हो महिला आरक्षण, पंजाब-यूपी चुनाव में कब मिलेगा लाभ? केंद्र से कुमारी सैलजा ने मांगा जवाब

शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

कंगनपुर रोड से आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान कीर्ति नगर पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल से मिले सुरागों और महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने अजय कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी मेला ग्राउंड, सिरसा को कंगनपुर रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तक पहुंचने के लिए टीम ने तेजी से जांच की और 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।

चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें और आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.