सिकंदराबाद : मोबाइल पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत बांटे गए मोबाइल

सिकंदराबाद:  सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत जेएस कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मोबाइल वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए मोबाइल, टैबलेट का वितरण कर रही है। छात्रों को सरकार की इस योजना का अपने भविष्य का निर्माण कर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपना लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करना चाहिए। इससे पहले प्राचार्य डॉ स्वप्ना उप्रेती ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह का बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनोद यादव ने किया। कार्यक्रम में विधायक द्वारा 350 छात्रों को मोबाइल वितरित किया गए। कार्यक्रम में डॉ मुजफ्फर हुसैन, डॉ युधिष्ठिर सोलंकी ,डॉ विकास कुमार,डॉ पुनीत यादव,डॉ मयंक सक्सैना, डॉ नीरज कुमार,दीपक शर्मा,समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.