Voter List Revision 2027: रामपुर में डीएम और एसपी ने किया संपूर्ण समाधान दिवस और मतदान केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रजा इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 149 से 159 तक पहुंचे अधिकारी, बीएलओ से ली पंजीकरण की जानकारी; पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

Rampur Voter List Revision 2027: जिले में जनसमस्याओं के निस्तारण और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनीं। इसके बाद विशेष अभियान दिवस के तहत राजकीय रजा इंटर कॉलेज में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया का जायजा लिया।

Voter List Revision 2027: संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

rampur-voter-list-revision-campaign-2027
डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी अनिल कुमार सिंह (सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • रजा इंटर कॉलेज के 11 बूथों का किया निरीक्षण

rampur-voter-list-revision-campaign-2027
रामपुर मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 (सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने राजकीय रजा इंटर कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 149 से 159 तक का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने के लिए प्राप्त आवेदनों और पंजीकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने भरे गए प्रपत्रों और प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए मौके पर चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।

Voter List Revision 2027: कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न रहे वंचित

rampur-voter-list-revision-campaign-2027

जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर नियमानुसार उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

सभी बीएलओ निर्धारित समय पर अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं।

Voter List Revision 2027: 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस

जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को आवेदन भरने में सहायता दी जाएगी।

मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए निम्नलिखित प्रपत्र उपलब्ध रहेंगे:

  • प्रपत्र-6: मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए।
  • प्रपत्र-7: मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए।
  • प्रपत्र-8: मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन कराने के लिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.