Rampur Census 2027: रामपुर में स्वगणना की धीमी रफ्तार पर डीएम सख्त, लापरवाह अधिकारियों का कटेगा वेतन

जनगणना-2027 की समीक्षा बैठक में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने लगाई फटकार, ईओ सैफनी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश; अब प्रतिदिन तय होगा अधिकारियों और कर्मचारियों का लक्ष्य

Rampur Census 2027: जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारी निभाने में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर जाने वाले अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Rampur Census 2027: अब तक केवल 13,428 लोगों ने कराई स्वगणना

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि रामपुर जिले में अब तक केवल 13,428 लोगों ने ही स्वगणना की है।

SGPC Elections: देरी पर सिमरनजीत सिंह मान का केंद्र पर हमला, 14 साल से चुनाव न होने को बताया लोकतंत्र की हत्या

कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा कराने को कहा।

Rampur Census 2027: ईओ सैफनी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

स्वगणना कार्य में खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने ईओ सैफनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा।

इसके अलावा शाहबाद और मिलक क्षेत्र में भी स्वगणना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Rampur Census 2027: अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रतिदिन तय होगा लक्ष्य

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगाए गए सभी अधिकारी और कर्मचारी सबसे पहले स्वयं अपनी स्वगणना पूरी करें। इसके बाद आमजन को भी स्वगणना के लिए जागरूक और प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। इसकी नियमित समीक्षा कर कार्य की प्रगति का आकलन किया जाए। बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर जाने वाले अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए।

Rampur Census 2027: सीडीओ करेंगे प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा

डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन स्वगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करें और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि जनगणना कार्य को संपन्न कराने के लिए जनपद में 4,460 प्रगणक और 775 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

Rampur Census 2027: बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. संतोष उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुष्पेंद्र पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.