Khadi Mahotsav 2026: दूसरे दिन उमड़ी खरीदारों की भीड़, ऊनी वस्त्रों की खूब हुई बिक्री

मीरजापुर में खादी महोत्सव के दूसरे दिन 10 लाख रुपये से अधिक का कारोबार, लोकगीत और कजरी प्रस्तुतियों ने बांधा समां

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Khadi Mahotsav 2026 Mirzapur: बी.एल.जे. ग्राउंड में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं खादी महोत्सव-2026 के दूसरे दिन भी खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। लोगों ने खादी के कपड़ों, ऊनी परिधानों और ग्रामोद्योग उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

Khadi Mahotsav 2026: ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर रही विशेष रौनक

ठंड का मौसम शुरू होने के साथ महोत्सव में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। दूसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ खादी वस्त्रों और विभिन्न ग्रामोद्योग उत्पादों में रुचि दिखाई। प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आया।

BJP Meeting: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ऐलनाबाद में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सिरसा की सभी सीटों पर जीत का किया आह्वान

Khadi Mahotsav 2026: लोकगीत और कजरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

खादी महोत्सव में प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत दूसरे दिन लोकगीत गायक कमलेश पाल और उनकी टीम ने शानदार लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद सुप्रसिद्ध लोकगायिका सोफिया बेगम ने अपनी मनमोहक कजरी गायकी से श्रोताओं का दिल जीत लिया।

कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव के माहौल को और आकर्षक बना दिया।

Khadi Mahotsav 2026: दूसरे दिन 10 लाख रुपये से अधिक का कारोबार

प्रदर्शनी के दूसरे दिन लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। खादी वस्त्रों, ऊनी परिधानों और ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीदारी में लोगों ने विशेष रुचि दिखाई। बिक्री के आंकड़े स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण को दर्शाते हैं।

Khadi Mahotsav 2026: स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मिल रहा बाजार

खादी महोत्सव का मुख्य उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

प्रदर्शनी के आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही खादी, ग्रामोद्योग और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के लिए लोगों को आकर्षित करने की गतिविधियां जारी रहेंगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.