BJP Meeting: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ऐलनाबाद में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सिरसा की सभी सीटों पर जीत का किया आह्वान

BJP Meeting Ellenabad (एम पी भार्गव): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों के लिए सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। शुक्रवार को गांव मल्लेकां के खेल मैदान में आयोजित पार्टी के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और सिरसा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।

बैठक में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चोपड़ा, हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल, प्रदेश महामंत्री वेद फूलां, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह, अमीरचंद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हनुमान कुंडू ने किया। अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Robbery Case: ऐलनाबाद में व्यापारी से हथियारों के बल पर लूट, दूसरा आरोपी रोहित भी गिरफ्तार

BJP Meeting: संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि किसी भी पार्टी या संगठन की सबसे बड़ी पूंजी उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पित और सक्रिय रहना जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए।

ellenabad-bjp-meeting-archana-gupta-workers

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत संगठन को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने बैठक में ऐलनाबाद विधानसभा के चारों मंडलों के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की और हिंदी तथा पंजाबी में संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

BJP Meeting: बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करने और महिलाओं को जिम्मेदारी देने पर जोर

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर मजबूत संगठन जरूरी है। प्रत्येक बूथ पर समर्पित कार्यकर्ताओं की कमेटी गठित की जाए और इसमें महिलाओं को भी अधिक से अधिक स्थान दिया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं जिम्मेदारियों का निर्वहन अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ करती हैं, इसलिए संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए।

ellenabad-bjp-meeting-archana-gupta-workers

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों के गठन का कार्य जल्द पूरा करने और संगठनात्मक गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने की अपील की।

BJP Meeting: सरपंच चुनाव में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सरपंच पद के चुनाव होने हैं। कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों को समर्थन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में संगठन को मजबूत करने के प्रयास आगामी विधानसभा चुनावों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर और भारत माता के जयघोष के साथ सिरसा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत के लिए मेहनत करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष भगवान सिंह बाजवा, बीएलए-1 भूराराम डूडी तथा ऐलनाबाद विधानसभा के चारों मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.