Motorcycle Theft: ऐलनाबाद सरकारी अस्पताल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Ellenabad Motorcycle Theft (एम पी भार्गव): ऐलनाबाद शहर में वाहन चोरी की एक और घटना सामने आई है। चोरों ने सरकारी अस्पताल के सामने श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Motorcycle Theft: रात आठ बजे खड़ी की थी मोटरसाइकिल

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 10 निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सुशील कुमार ने बताया कि उसकी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर HR44F-8487) 17 नवंबर 2026 को रात करीब आठ बजे सरकारी अस्पताल के सामने श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट के पास खड़ी थी। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली।

Anti-Drug Operation: डॉग स्क्वायड के साथ तीन गांवों में पुलिस की दस्तक, 27 संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की तलाशी

पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में मोटरसाइकिल की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

Motorcycle Theft: बीएनएस की धारा 305 के तहत एफआईआर दर्ज

प्रदीप कुमार की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने 18 नवंबर 2026 को एफआईआर नंबर 413 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.