Anti-Drug Operation: डॉग स्क्वायड के साथ तीन गांवों में पुलिस की दस्तक, 27 संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की तलाशी
Sirsa Police Anti-Drug Operation (एम पी भार्गव): जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के तीन गांवों भंगू, झीड़ी और वीरू वालागुढ़ा में पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने 27 संदिग्ध मकानों की गहनता से जांच की। मकानों के साथ-साथ गलियों और आसपास के खेतों में भी तलाशी ली गई। हालांकि, पूरे अभियान के दौरान पुलिस को कहीं से भी कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
Anti-Drug Operation: डॉग स्क्वायड की मदद से की गई जांच
बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी एवं एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर महावीर प्रसाद के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया। टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ तीनों गांवों में संदिग्ध ठिकानों पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। पुलिस ने संदिग्ध मकानों के अलावा आसपास के सार्वजनिक रास्तों, गलियों और खेतों को भी खंगाला। अभियान का उद्देश्य नशा तस्करी से जुड़े संभावित ठिकानों की पहचान करना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
Anti-Drug Operation: नशे के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध ठिकानों की जांच, निगरानी और आरोपितों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे पूरा परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। इसलिए नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस नशा तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड कार्रवाई कर रही है । आमजन भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि सिरसा को पूर्ण रुप से नशामुक्त करवाया जा सके।

Anti-Drug Operation: युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर
एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रयास केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिरसा जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Anti-Drug Operation: नशा तस्करों पर लगातार रहेगी नजर
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध ठिकानों की जांच और धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ युवाओं को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए भी प्रयासरत है। जिले में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

[…] […]